अमेरिका में बर्फ़ीले तूफ़ान से थमी ज़िंदगी America Bomb Cyclone
एक तरफ क्रिसमस की तैयारी हो रही है. दूसरी तरफ़ अमेरिका के कई हिस्सों में इमरजेंसी जैसे हालात हैं. वहां बर्फीले तूफान की वजह से 2 हज़ार से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसल हो गई हैं. मौसम के जानकारों का कहना है कि ये चक्रवात बम की वजह से इस साल अब तक का सबसे ठंडा क्रिसमस होगा. अमेरिका के लोगों को माइनस 45 डिग्री तक का तापमान झेलना पड़ सकता है.